मुख्यमंत्री उद्यमी योजना 2026: 10 लाख का लोन और 5 लाख की सब्सिडी यहाँ देखें पूरी जानकारी Online from

Post date/14/03/2026

Update:16/March/2026

Mukhyamantri Udamy Yojna 2026 Online From:नमस्ते दोस्तों! मैं हूँ विजय और आप देख रहे हैं DigiIndex.in बिहार में ‘मुख्यमंत्री उद्यमी योजना’ को लेकर हवा तो बहुत बनी है, लेकिन सच ये है कि फॉर्म तो लाखों गिरते हैं पर पैसा कुछ ही लोगों को मिलता है। क्यों? क्योंकि लोग भेड़-चाल में न्यूज़ चैनलों की अधूरी जानकारी पढ़कर फॉर्म भर देते हैं। आज मैं आपको वो बातें बताऊंगा जो आपको किसी सरकारी नोटिस में नहीं मिलेंगी।

23 मार्च का “डेडलाइन” देखिए, सरकार ने तारीख दी है 23 मार्च। लेकिन अगर आप 22या 23 तारीख का इंतज़ार कर रहे हैं, तो आप बहुत बड़ी गलती कर रहे हैं। बिहार का सरकारी सर्वर आखिरी दो दिनों में ‘घुटने टेक’ देता है। अगर आपका OTP नहीं आया या डॉक्यूमेंट अपलोड नहीं हुआ, तो आपका सपना एक साल के लिए पीछे चला जाएगा। इसलिए, आज और अभी इस आर्टिकल को पूरा पढ़िए और अपना फॉर्म लॉक कीजिये।

वो 10 काम जिनके लिए पैसा मिलना “कन्फर्म” है
गूगल पर सब लिख रहे हैं कि 10 लाख मिलेगा, लेकिन किस काम के लिए? सरकार हर बिजनेस को पैसा नहीं देती 10 Lakh kisi kisi kam me 5-8 Lakh hi sarkar deti hai।
अगर आप इन 10 में से कोई काम चुनते हैं, तो आपके चयन (Selection) होने के चांस 80% बढ़ जाते हैं:
आटा-सत्तू और मसाला मिल: बिहार में इसकी मांग कभी खत्म नहीं होती।
रेडीमेड गारमेंट (कपड़ा सिलाई): अगर आप 10-12 मशीनें लगाकर काम शुरू करना चाहते हैं।
पेपर प्लेट और कप: प्लास्टिक बैन के बाद यह सबसे हिट बिजनेस है।
कंक्रीट ब्लॉक (ईंट बनाना): गाँव-गाँव में घर बन रहे हैं, इसकी भारी मांग है।
होटल और ढाबा: अगर आपके पास मुख्य सड़क पर जगह है।
Yha Pure kam ka list Dekhe1.संकल्प
2.परियोजनाएं
3.संसाधन
Claick Here
START DATE25/02/2026
LAST DATE15/03/2026 TO 23/03/2026
INCREGE DATE23/03/2026

सब्सिडी का असली हकीकत (5 लाख का सच)

लोग समझते हैं कि 10 लाख मिला और 5 लाख डकार गए। ऐसा नहीं है! सरकार आपको पैसा किस्तों में देती है। पहली किस्त मिलने के बाद जब आप मशीनें खरीदकर फोटो अपलोड करेंगे, तब दूसरी किस्त आएगी। और याद रखिये, महिलाओं के लिए यह ब्याज-मुक्त (0%) है, जबकि लड़कों के लिए 1% का मामूली ब्याज है। यह बैंक के लोन से हजार गुना बेहतर है।

क्यों कागजों के कारण ?
सबसे ज्यादा फॉर्म रिजेक्ट होते हैं?
बैंक अकाउंट: कई लोग पुराना सेविंग अकाउंट डाल देते हैं। भाई, अगर फर्म के नाम पर अकाउंट नहीं है, तो कम से कम अपना करंट अकाउंट अपडेट रखिये।
जाति प्रमाण पत्र: अगर आप आरक्षण का फायदा उठाना चाहते हैं और कागज पुराना है, तो सिस्टम उसे उठाएगा ही नहीं।
सिग्नेचर: फोटो साफ होनी चाहिए, धुंधली फोटो देखते ही ऑफिसर ‘रिजेक्ट’ का बटन दबा देता है।

चयन प्रक्रिया कैसे होता है

लोग कहते हैं कि “पैरवी” चलती है।भाइयों, पैरवी से काम नहीं होता, कंप्यूटर से ‘लॉटरी’ निकलती है। लेकिन उस लॉटरी में आपका नाम तभी आएगा जब आपका फॉर्म ‘Perfect’ होगा।”

  • कंप्यूटर की छंटनी: अगर आपके दस्तावेज़ और आपके द्वारा भरी गई जानकारी मैच नहीं करती, तो कंप्यूटर आपका नाम लॉटरी से पहले ही बाहर फेंक देता है।
  • फर्म का निबंधन: लोन मिलने के बाद आपको अपनी दुकान या फैक्ट्री का रजिस्ट्रेशन (Udyam Registration) करवाना होता है।
ट्रेनिंग और किस्तों का वितरण (The Money Flow)

पहली किस्त (ट्रेनिंग के बाद): जैसे ही आपका नाम लिस्ट में आएगा, आपको 15 दिन की ट्रेनिंग पर बुलाया जाएगा। उसके बाद ही पहली किस्त आपके खाते में आएगी।
मशीनरी खरीद: पहली किस्त का पैसा आपको फालतू खर्च नहीं करना है। आपको मशीनों का ओरिजिनल बिल पोर्टल पर अपलोड करना होगा, तभी अगली किस्त मिलेगी।
7 साल का सफ़र: 10 लाख में से 5 लाख तो माफ़ है। बचे हुए 5 लाख आपको 84 आसान किस्तों में देने हैं। अगर आप सही से बिजनेस चलाएंगे, तो अपनी कमाई से ही किस्त भर देंगे।

रिजेक्शन से बचने का उपाय (Expert Tips)

  • मोबाइल नंबर: आपका वही नंबर आधार से लिंक होना चाहिए जो आपके पास चालू हो। फॉर्म भरते समय OTP में देरी मतलब रिजेक्शन।
  • कैंसिल चेक: आपके पास एक साफ़-सुथरा कैंसिल चेक होना चाहिए। अगर बैंक की मुहर धुंधली है, तो दूसरा चेक बुक मंगवा लें।
  • पैन कार्ड का नाम: कई बार पैन कार्ड में नाम की स्पेलिंग और आधार में अलग होती है। इसे तुरंत ठीक करवाएं वरना ‘Mismatch’ की वजह से फॉर्म रिजेक्ट हो जाएगा।
फॉर्म भरने का सही तरीका (Step-by-Step)

स्टेप 1: रजिस्ट्रेशन (पंजीकरण) – यहाँ से शुरू करें
सबसे पहले आपको udyami.bihar.gov.in पर जाना है। वहां “पंजीकरण” पर क्लिक करें।
सावधानी: अपना नाम वही लिखें जो आपके आधार कार्ड में है। एक भी स्पेलिंग की गलती हुई तो आगे चलकर पैसा नहीं मिलेगा।
अपना चालू मोबाइल नंबर और आधार नंबर डालें। इसके बाद “ओटीपी (OTP) प्राप्त करें” पर क्लिक करें।

स्टेप 2: ओटीपी और लॉगिन
आपके मोबाइल पर जो 6 अंकों का कोड आएगा, उसे भरें। इसके बाद आपका रजिस्ट्रेशन हो जाएगा। अब अपने आधार नंबर और पासवर्ड (जो मोबाइल पर आया होगा) से लॉगिन करें।

स्टेप 3: व्यक्तिगत जानकारी (Personal Details)
यहाँ आपको अपनी पूरी कुंडली भरनी है:
पिता/पति का नाम, जन्मतिथि, और अपना पूरा पता।

जाति का चयन: यहाँ बहुत ध्यान देना है। अगर आप ‘अति पिछड़ा’ (EBC) हैं और गलती से ‘पिछड़ा’ (BC) चुन लिया, तो आपका फॉर्म सीधे कूड़ेदान में चला जाएगा।

अपनी शैक्षणिक योग्यता (10वीं, 12वीं या ग्रेजुएशन) की डिटेल भरें।

स्टेप 4: प्रोजेक्ट का चयन (सबसे महत्वपूर्ण)
यहाँ आपसे पूछा जाएगा कि आप कौन सा बिजनेस करना चाहते हैं।
विजय जी की टिप: लिस्ट में बहुत सारे काम हैं, लेकिन आप वही चुनें जिसकी आपको थोड़ी समझ हो या जिसकी आपके इलाके में मांग हो (जैसे: तेल मिल, आटा चक्की, या कंप्यूटर सेंटर)।

स्टेप 5: बैंक की जानकारी (Bank Details)
यहाँ सावधानी बरतें:
आपका बैंक अकाउंट बिहार का ही होना चाहिए।
बैंक का नाम, शाखा (Branch), और IFSC कोड बिल्कुल सही भरें।
अपना कैंसिल चेक (Cancelled Check) तैयार रखें क्योंकि इसे अपलोड करना होगा।

स्टेप 6: दस्तावेज अपलोड करना (The Document Wall)
अब आपको अपने सारे कागज स्कैन करके अपलोड करने हैं। फोटो खींचते समय ध्यान रखें कि वे धुंधली न हों:
मैट्रिक सर्टिफिकेट (उम्र के लिए)
1.इंटर या आईटीआई का सर्टिफिकेट
2.जाति प्रमाण पत्र (नया वाला)
3.निवास प्रमाण पत्र
4.आधार कार्ड और पैन कार्ड
5.अपना हस्ताक्षर (सादे कागज पर करके)

स्टेप 7: फाइनल सबमिट और पावती (Final Submission)
सारे कागज अपलोड करने के बाद “Submit” बटन दबाने से पहले एक बार “Preview” जरूर देखें। सब कुछ सही है तो फाइनल सबमिट कर दें।
जरूरी काम: सबमिट करने के बाद जो ‘रजिस्ट्रेशन नंबर’ और ‘पावती’ (Receipt) मिलेगी, उसका प्रिंट आउट निकाल कर अपनी अलमारी में रख लें। यही आपका सबूत है।
RegistrationApply
Login NawClick here
परियोजना की सूचीClick here
Offical WebsiteClick here
How to from Filap Stap by stapclick here

Disclaimer: यह आर्टिकल केवल जानकारी के लिए है। DidiIndex कोई सरकारी संस्था नहीं है और न ही हम लोन दिलाने की गारंटी देते हैं। आवेदन करने से पहले आधिकारिक वेबसाइट udyami.bihar.gov.in पर दिए गए दिशा-निर्देशों को ध्यान से पढ़ें। किसी भी व्यक्ति को लोन के नाम पर पैसे न दें।

Leave a comment