Bihar Free Moong Seed Scheme 2026: Apply online

Bihar Free Moong Seed Scheme 2026:बिहार सरकार के कृषि विभाग राज्य के किसानों के लिए 2025-26 के दलहनी फसलों के बीजों पर मुफ्त बीज वितरण की योजना शुरू कर दी है।

POST DATE/UPDATE:23/03/2026

आज के इस लेख में हम WWW.DIGIINDEX.IN के माध्यम से आपको बताएंगे कि आप कैसे 100% सब्सिडी यानी बिल्कुल मुफ्त में मूंग का बीज प्राप्त कर सकते हैं और इसकी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया क्या है।

हार गरमा बीज योजना 2026 क्या है?
बिहार राज्य बीज निगम (BRBN) द्वारा हर साल किसानों को उन्नत किस्म के बीज उपलब्ध कराए जाते हैं। इस साल ‘गरमा’ मौसम के लिए मूंग, मक्का, उड़द और अन्य फसलों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य में दलहन उत्पादन को बढ़ावा देना और किसानों की लागत कम करना है।
कौन सी योजना में मिलता है “फ्री” मूंग बीज?
अक्सर किसान भाई भ्रमित हो जाते हैं कि कौन सा विकल्प चुनने पर बीज मुफ्त मिलेगा। वेबसाइट पर आवेदन करते समय आपको कई विकल्प दिखेंगे, लेकिन मुफ्त बीज के लिए आपको “मूंग प्रत्यक्षण” (Mung Demonstration) योजना का चयन करना है |
NFSM-कृष्मोन्नति योजना:मूंग प्रत्यक्षण (Demonstration): इस योजना के तहत बीज पर 100% अनुदान दिया जाता है। यानी किसान को बीज के लिए एक भी रुपया नहीं देना परता है |
आवेदन के लिए पात्रता और जरूरी दस्तावेज
आवेदन करने से पहले सुनिश्चित करें कि आपके पास निम्नलिखित चीजें उपलब्ध हैं:
किसान पंजीकरण संख्या: 13 अंकों का डिजिटल पंजीकरण नंबर।
आधार कार्ड: जो आपके मोबाइल नंबर से लिंक हो।
बैंक खाता: सब्सिडी का लाभ लेने के लिए आधार सीडेड बैंक खाता जरूरी है।
मोबाइल नंबर: आवेदन के समय और बीज प्राप्त करते समय OTP इसी नंबर पर आएगा।
Bihar Free Moong Seed Scheme 2026: Apply online (Step-by-Step Guide)
अपनी वेबसाइट WWW.DIGIINDEX.IN के पाठकों के लिए हमने नीचे सरल प्रक्रिया बताई है:
सबसे पहले: इसी टेबल के नीचे MOONG FREE AAVEDAN लिखा होगा उसके आगे claick here का ऑप्शन होगा उस पर क्लिक करना होगा |
पंजीकरण नंबर दर्ज करें: अपना 13 अंकों का किसान पंजीकरण नंबर डालें और ‘Search’ बटन पर क्लिक करें।
फसल का चयन करें: अब आपके सामने फसलों की लिस्ट आएगी। इसमें “Garma 2025-26” सेशन के अंदर ‘मूंग’ और योजना के नाम में ‘प्रत्यक्षण’ (Demonstration) को खोजें।
मात्रा भरें: आपको जितने किलो बीज चाहिए (योजना के नियमानुसार) उसे दर्ज करें।
होम डिलीवरी (वैकल्पिक): यदि आप बीज घर पर मंगवाना चाहते हैं, तो ‘Home Delivery’ टिक करें। इसके लिए ₹5 प्रति किलो का शुल्क अलग से देना होगा।
सबमिट करें: अंत में ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें। आपको एक सक्सेस का मेसेज मिलेगा अब हो गया आवेदन |
Bihar Free Moong Seed Scheme 2026: Apply online LINK HERE
MOONG FREE AAVEDANCLAICK HERE
TRACKINGCLAICK HERE
HOW TO APPLY: VIDEO LINKCLAICK HERE
WhatsApp ChannelCLAICK HERE
OFFICAL WEBSITECLAICK HERE
npci link postCLAICK HERE
आवेदन के बाद क्या होगा? (बीज मिलने की प्रक्रिया)
1.सत्यापन (Verification): आपके आवेदन की जांच आपके क्षेत्र के किसान सलाहकार या कृषि समन्वयक द्वारा की जाएगी।
2.OTP प्राप्त करना: आवेदन स्वीकृत होने के बाद आपके मोबाइल पर एक OTP आएगा।
3.बीज का वितरण: आप अपने नजदीकी बीज वितरक या प्रखंड मुख्यालय के बीज गोदाम पर जाकर OTP दिखाकर बीज प्राप्त कर सकते हैं।
सामान्य समस्याएं और समाधान (FAQ)
पंजीकरण संख्या ‘अमान्य’ (Invalid) क्यों बताता है?
अगर आपका नंबर गलत बता रहा है, तो DBT एग्रीकल्चर पोर्टल पर जाकर अपनी जानकारी (जैसे आधार या मोबाइल) अपडेट करें। डेटा सिंक होने में 24-48 घंटे लगते हैं।
कोटा खत्म (Quota Exhausted) का क्या मतलब है?
फ्री वाले बीज का कोटा सीमित होता है। अगर आपके ब्लॉक में कोटा खत्म हो गया है, तो आप दूसरी सब्सिडी वाली योजना (जैसे 75% सब्सिडी) में आवेदन कर सकते हैं।
बिहार सरकार की यह योजना छोटे और सीमांत किसानों के लिए बहुत लाभदायक है। मुफ्त बीज प्राप्त करने के लिए समय पर आवेदन करना जरूरी है क्योंकि “पहले आओ-पहले पाओ” की नीति लागू होती है।
खेती-किसानी और सरकारी योजनाओं की सटीक जानकारी के लिए WWW.DIGIINDEX.IN के साथ जुड़े रहें।
Bihar Free Moong Seed Scheme 2026: Apply online करने का पूरा प्रोसेस समझा दिया है |

डिस्क्लेमर: यह जानकारी विभाग की वर्तमान सूचनाओं पर आधारित है। अंतिम तिथि और कोटे की जानकारी के लिए समय-समय पर बिहार राज्य बीज निगम की वेबसाइट चेक करते रहें।

1 thought on “Bihar Free Moong Seed Scheme 2026: Apply online”

Comments are closed.